शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

बीजापुर जिले में 90 आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 3.74 करोड़ रुपए मंजूर, सीएम साय की पहल

10 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजापुर जिले में 90 आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 3.74 करोड़ रुपए मंजूर, सीएम साय की पहल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

​रायपुर। बीजापुर जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके बेहतर पुनर्वास के लिए जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर कलेक्टर ने ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन, आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति’ के अंतर्गत 90 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए 3.74 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इस राशि के निकासी और वितरण को मंजूरी दे दी गई है।


शासन की पुनर्वास नीति के अनुसार, यह प्रोत्साहन राशि सीधे संबंधित आत्मसमर्पित व्यक्तियों के नाम पर किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में 3 वर्ष के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में रखी जाएगी। 3 साल की अवधि पूरी होने के बाद, पुलिस अधीक्षक की ओर से संबंधित व्यक्तियों के आचरण और व्यवहार को संतोषजनक प्रमाणित किए जाने पर ही वे इस राशि को बैंक से निकाल सकेंगे।


सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आत्मसमर्पित नक्सलियों को आर्थिक सुरक्षा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिला प्रशासन का मानना है कि यह कदम उन्हें समाज में एक सम्मानजनक जीवन जीने और मुख्यधारा में स्थायी रूप से लौटने के लिए प्रेरित करेगा। बीजापुर जिले में शांति, आपसी विश्वास और विकास को बढ़ावा देने की दिशा में इसे एक बेहद महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें