
रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान 17 फरवरी को संपन्न हो चुका है और उसके परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। 20 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है। इसमें 46.83 मतदाताओं को मतदान करना है। इसके बाद तीसरे व अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होगा।
पूरे प्रदेश में जिला पंचायत सदस्य के 433, जनपद पंचायत सदस्य के 2,973, ग्राम पंचायत (सरपंच) के 11,671 एवं वार्ड (पंच) के 1. 60 लाख 161 सहित कुल 1.75 लाख 258 पदों के लिए तीन चरणों में निर्वाचन संपन्न हो रहा है। जिसमें 78,20,202 पुरुष मतदाता, 79,92,184 महिला मतदाता और 194 अन्य मतदाता सहित करीब 1.58 करोड़ मतदाता त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2025 में शामिल है।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक पंच पदों के 68 और सरपंच पद के 01 स्थान के लिए सभी नामनिर्देशन पत्र खारिज हो गए है। पंच पद के 74,310, सरपंच पद के 448, जनपद पंचायत सदस्य के 41 और जिला पंचयत सदस्य के 01 पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इस प्रकार प्रदेश के समस्त जिलो के लिए कुल पंच पद के 85,188, सरपंच पद के 11,181, जनपद पंचायत सदस्य के 2,932 और जिला पंचायत सदस्य के 432 स्थानों पर तीन चरणों में निर्वाचन हो रहा है।
9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 26,988 पंच पद के लिए, 3,774 सरपंच पद के लिए, 899 जनपद सदस्य के लिए और 138 जिला पंचायत सदस्य के लिए द्वितीय चरण में मतदान किया जाएगा। पंच पद के 65,716, सरपंच पद के 15,217, जनपद सदस्य के 3,885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 अभ्यर्थी द्वितीय चरण में निर्वाचन लड़ रहे हैं। द्वितीय चरण में 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला और 87 अन्य सहित कुल 46 लाख 83 हजार 736 मतदाता मतदान करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

