बुधवार, 18 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

चिरमिरी में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मंजूरी, पेयजल पाइपलाइन, सीसी सड़क, नाली, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट पर खर्च होगी राशि

17 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चिरमिरी में 9.82 करोड़ के 89 विकास कार्यों को मंजूरी, पेयजल पाइपलाइन, सीसी सड़क, नाली, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट पर खर्च होगी राशि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के चिरमिरी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को बड़ी सौगात मिली है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने 15वें वित्त आयोग के अबंधित अनुदान से 9 करोड़ 82 लाख 71 हजार रुपये के 89 विकास कार्यों को अनुमति दी है। इन कार्यों में पेयजल पाइपलाइन का विस्तार, सीसी सड़क और नाली निर्माण, पैदल पथ तथा मार्ग प्रकाश व्यवस्था शामिल हैं।


स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से पेयजल सुविधा बेहतर होगी, आवागमन सुगम होगा और जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में वार्ड क्रमांक 8 के कोरिया कॉलरी में संतोषी माता मंदिर से काली मंदिर तक मुख्य पाइपलाइन विस्तार के लिए 49.87 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 6 के गंगाधर तिलक वार्ड में पाइपलाइन विस्तार के लिए 28.60 लाख और वार्ड क्रमांक 10 के हल्दीबाड़ी में 15 लाख रुपये शामिल हैं।


इसके अलावा वार्ड क्रमांक 6 और 8 के बीच सीसी सड़क व आरसीसी नाली निर्माण के लिए 47.80 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 8 में मुख्य मार्ग से शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क निर्माण के लिए 9.86 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। गोदरीपारा के कोठारी मैदान के पास मार्ग प्रकाश व्यवस्था पर 9.90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं बड़ा बाजार में तालाब तक पैदल पथ और सुरक्षा दीवार का निर्माण भी कराया जाएगा।


संचालनालय ने नगर निगम को सभी आवश्यक तकनीकी, प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृतियां लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत काम शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और उन्हें तय समय-सीमा में पूरा करने को कहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें