गुरुवार, 28 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

रायगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बेड का बहुउद्देशीय अस्पताल, मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आवंटन के आदेश की प्रति

17 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
रायगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बेड का बहुउद्देशीय अस्पताल, मुख्यमंत्री ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को सौंपी भूमि आवंटन के आदेश की प्रति
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। रायगढ़ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र धरमजयगढ़ विकासखंड के गांव गंवरघुटरी में अत्याधुनिक सुविधाओं वाला 100 बेड का बहुउद्देशीय अस्पताल बनेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को भूमि आवंटन आदेश की प्रति सौंपी। 


राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार ग्राम गंवरघुटरी, तहसील धरमजयगढ़ की 2 हेक्टेयर भूमि 30 वर्ष की अस्थायी लीज पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को आवंटित की गई है। इस भूमि पर फाउंडेशन की ओर से गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 100 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्तमंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष तौर पर उपस्थित थे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें