
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आह्वान पर अमल करते हुए बसना अनुविभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने बुधवार को एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया। रायपुर जिले के ग्राम नगौड़ी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बसना प्रशासन की 23 सदस्यीय बस के माध्यम से पहुंची।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरिशंकर पैकरा, तहसीलदार केके साहू और जनपद पंचायत सीईओ पीयूष ठाकुर सहित अन्य स्टॉफ बस से शिविर में पहुंचा। कलेक्टर विनय लंगेह ने मंगलवार को ही समय-सीमा की बैठक में सभी विभागों को शासकीय कार्यों में मितव्ययिता बरतने व अनावश्यक व्यय कम करने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों के पालन में बसना अनुविभाग की टीम ने सामूहिक बस यात्रा को अपनाया।
अनुविभागीय अधिकारी हरिशंकर पैकरा ने कहा कि प्रशासन का एक महत्वपूर्ण अंग होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए समाज के सामने सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक यात्रा से न केवल ईंधन की बचत होती है, बल्कि आपसी समन्वय और टीम भावना भी मजबूत होती है। इस यात्रा को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुखद और उपयोगी बताया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

