शुक्रवार, 12 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई शिकायत, राजस्व विभाग ने मोबाइल पर उपलब्ध करा दी डिजिटल ऋण पुस्तिका

12 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई शिकायत, राजस्व विभाग ने मोबाइल पर उपलब्ध करा दी डिजिटल ऋण पुस्तिका
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहल पर प्रदेश में शुरू की सीएम हेल्पलाइन-1076 पर तेजी से शिकायत दर्ज कराई जा रही हैं। इनका समाधान भी हो रहा है। सरगुजा जिले में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायत का तत्काल निराकरण करते हुए आवेदक को डिजिटल ऋण पुस्तिका (किसान किताब) मोबाइल पर उपलब्ध करा दी गई। 


आवेदक संतोष कुमार रजक ने 10 जून 2026 को टोकन क्रमांक बीबी 260600003692 के माध्यम से शिकायत दर्ज कर बताया था कि जेजे मिंज पिता काशी मिंज के नाम दर्ज भूमि के बंटवारे के बाद नई ऋण पुस्तिका (किसान किताब) उपलब्ध नहीं कराई गई है। शिकायत प्राप्त होते ही तहसील कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा मामले की जांच कराई गई। संबंधित हल्का पटवारी के प्रतिवेदन में पाया गया कि ग्राम मेण्ड्राकला स्थित खसरा क्रमांक 332/2, 338/4, 444/3 एवं 456/3 की भूमि राजस्व अभिलेखों में विधिवत दर्ज है। 


जांच के बाद संबंधित भूमि की डिजिटल किसान किताब तत्काल आवेदक के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दी गई और इसकी सूचना भी उन्हें उपलब्ध करा दी गई। आवेदक ने शिकायत के तत्काल निराकरण पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और जिला प्रशासन का आभार जताया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें