बुधवार, 23 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मिला ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल

23 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल से मिला ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ ट्रेवल एंड टूरिज्म एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल से बुधवार को मुलाकात की। मंत्री को 27 सितंबर को आयोजित विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी दी। 


इस दौरान प्रदेश में पर्यटन स्थलों के विकास, पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार, प्रचार-प्रसार और पर्यटन उद्योग से जुड़े हितधारकों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्राकृतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, ऐतिहासिक और जनजातीय पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। बेहतर सुविधाओं, प्रभावी प्रचार-प्रसार और निजी क्षेत्र की सहभागिता से प्रदेश के पर्यटन स्थलों को देश-विदेश के पर्यटकों के बीच और लोकप्रिय बनाया जा सकता है।


मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे स्थानीय युवा, महिलाएं, कारीगर, कलाकार, होम-स्टे संचालक और छोटे व्यवसायी आर्थिक रूप से लाभान्वित हो सकते हैं।


सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को दिलाई जा सकती है नई पहचान 

मंत्री राजेश अग्रवाल ने पर्यटन विभाग और उद्योग से जुड़े संगठनों के बीच निरंतर संवाद और समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से छत्तीसगढ़ की पर्यटन क्षमता को नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार करते हुए इसमें शामिल होने का आश्वासन भी दिया।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें