
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित विकास कार्यों व जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच सामाजिक समरसता, जनकल्याण और छत्तीसगढ़ के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने भी समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार आदिवासी समाज के विकास, संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

