बुधवार, 23 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

बेमेतरा में 6.47 करोड़ की लागत से बनेगा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश

23 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बेमेतरा में 6.47 करोड़ की लागत से बनेगा जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 6 करोड़ 47 लाख 67 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत करीब 10 एकड़ क्षेत्रफल में इस बहुउद्देश्यीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। स्टेडियम के निर्माण से बेमेतरा जिले में खेल गतिविधियों को बेहतर अधोसंरचना उपलब्ध होने के साथ स्थानीय खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए सुविधाजनक मंच मिलेगा।


स्वीकृत राशि से स्टेडियम परिसर में फुटबॉल मैदान, दर्शक गैलरी, बाउंड्री-वॉल, चेंजिंग रूम और जिम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए टॉयलेट्स सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी निर्माण किया जाएगा।


कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्रियों और संपूर्ण निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें