
टीकमगढ़। जिले के चौबारा गांव में स्वर्गीय नन्हे लाल विश्वकर्मा की स्मृति में 14वें राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 3 दिसंबर से किया जाएगा। 12 दिसंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा लेंगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी क्रांति गौंड सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के भी आयोजन में शामिल होने की संभावना है। टूर्नामेंट के संस्थापक हरिशंकर विश्वकर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रतियोगिता लगातार 14वें वर्ष आयोजित की जा रही है।
इस बार आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये नकद और शील्ड, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार, हर साल इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचते हैं। इस बार भी आसपास के क्षेत्रों सहित दूरदराज से दर्शकों के आने की उम्मीद है। टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए समिति तैयारियों में जुटी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

