शुक्रवार, 14 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

14 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के 14 गांवों में मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से गांव गूंज उठे। जगह-जगह तिरंगे के प्रति सम्मान और देशप्रेम का भाव दिखाई दिया।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी के पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक गांव होते हुए दाऊकापा तक तिरंगा यात्रा निकाली, जो ग्राम डोंगरिया, उरईकछार, अखरार, सारिसताल, धनियाडोली, अमलडीही, गोड़खाम्ही और बोड़तराकला होते हुए आगे बढ़ी। गांवों की गलियों और ग्रामीण रास्तों पर लहराते तिरंगे ने देशभक्ति का संदेश दिया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया।


यात्रा हरदी, खेकतरा और खैरवार होते हुए दाऊकापा पहुंची। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हर नागरिक की भागीदारी का संकल्प लिया। उप मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लोरमी में भी मानस मंच से शुरू हुई यात्रा नगर के मुंगेली चौक, हटरी चौक, नया बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड से होकर गुजरी। नगरवासियों ने उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की।


तिरंगा यात्रा में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य रत्ना काटले, अनिता साहू, धनीराम यादव और ज्योतिनंदन दुबे सहित पार्षदगण, एल्डरमैन, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।


वीर शहीदों के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की

 उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि तिरंगा यात्रा वीर शहीदों को नमन करने और उनके बलिदान को याद करने का अवसर है। यह भारत माता के सम्मान और घर-घर देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का संकल्प है। वीर शहीदों के सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में हर नागरिक को योगदान देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमें भी कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी है। एक नागरिक एक कदम आगे बढ़ाएगा, तो देश 140 करोड़ कदम आगे बढ़ेगा।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें