सोमवार, 17 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

कांकेर में बनेगा 4000 दर्शक क्षमता का बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुमति के बाद 7.60 करोड़ मंजूर

17 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कांकेर में बनेगा 4000 दर्शक क्षमता का बहुउद्देश्यीय स्टेडियम, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की अनुमति के बाद 7.60 करोड़ मंजूर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय कांकेर में जिला स्तरीय बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के निर्माण के लिए 7 करोड़ 60 लाख 34 हजार रुपए मंजूर किए हैं। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत सिंगारभाट स्टेडियम की चिन्हित भूमि में 4,000 दर्शक क्षमता के बहुउद्देशीय स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। 


उपमुख्यमंत्री व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने मंत्रालय से प्रशासकीय स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया है। स्वीकृत राशि से 400 मीटर 8-लेन सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, मिनी जिम, महिला एवं पुरूष शौचालय, सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन और ओपन स्टेज के निर्माण किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्य में इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों और पूरे कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य संपादित करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूरा करने के लिए कहा है।


कार्य पूरा किए जाने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश विभाग ने दिए हैं। अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी की ओर से समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी। निर्माण कार्य की समयावधि में वृद्धि नियमानुसार अर्थदंड सहित अधिरोपित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें