शनिवार, 11 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

नगर पंचायत भिंभौरी में 465.84 लाख रुपए से नया कॉलेज व 14.28 लाख से सामुदायिक भवन बनेगा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन

11 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नगर पंचायत भिंभौरी में 465.84 लाख रुपए से नया कॉलेज व 14.28 लाख से सामुदायिक भवन बनेगा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया भूमिपूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को बेमेतरा जिले के नगर पंचायत भिंभौरी में आयोजित कार्यक्रम में 465.84 लाख रुपए की लागत से बनने जा रहे नए कॉलेज भवन व 14.28 लाख रुपए से बनाए जा रहे किसान सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के कारण छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्र में तेज गति से विकास हो रहा है।  


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवीन नगर पंचायत भिंभौरी में विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने यहां घर-घर में नल से जल पहुंचाने के लिए जल आवर्धन योजना के लिए 4 करोड़ रुपए और विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और चेक भी वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी का मतलब है - जो कहा वो किया। सीएम विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन की वजह से छत्तीसगढ़ आज प्रगति के नए आयाम छू रहा है। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जनता से किए गए वादे के मुताबिक सरकार गठन के तत्काल बाद किए गए वादों को पूरा करने का काम किया गया है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया गया है। इसके साथ ही किसानों से 3100 रुपए की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। महिलाओं को स्वालंबन और सशक्त बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आवासहीन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए जा रहे हैं।


राज्य के तरक्की, विकास और कल्याण के लिए सहभागी बनने की अपील की

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राज्य के तरक्की, विकास और कल्याण के लिए सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी और किसान कल्याण जैसी योजनाओं में राज्य सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं। स्कूलों में अधोसंरचना मजबूत की जा रही है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है और योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और ग्रामीण विकास हमारी प्राथमिकता है। 


कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी 

सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, ईश्वर साहू के अलावा रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, बेमेतरा जिला पंचायत की अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और पुलिस महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू भी कार्यक्रम में मौजूद थे।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें