शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 6 हाइवा जब्त

16 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 6 हाइवा जब्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खनन और परिवहन पर शिकंजा कसते हुए खनिज विभाग ने बेमेतरा जिले में रेत का अवैध परिवहन करते 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर 14 और 15 अक्टूबर को ग्राम कठिया-राका और आसपास के क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। 


खनिज विभाग ने सभी मामलों में प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार, खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के प्रावधानों के तहत प्रशमन की प्रक्रिया जारी है। वहीं, जब्त वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर नियंत्रण तथा खनिज संसाधनों के वैध उपयोग पर जोर दे रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें