शुक्रवार, 15 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 हाईवा वाहनों को किया जब्त

15 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 हाईवा वाहनों को किया जब्त
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने जांजगीर-चांपा जिले में केवा, भादा और नवापारा घाट क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। 


राज्य में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले में अभियान चलाया गया। संयुक्त जांच के दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस लाइन जांजगीर में सुरक्षित रखा गया है।


कार्रवाई के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने पर वाहन चालक जोहन कुमार और संतोष मिरी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें