सोमवार, 25 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को जब्त किया

25 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को जब्त किया
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सक्ती जिले में ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 वाहनों को जब्त किया है। खनिज उड़नदस्ता दल ने देर रात सघन जांच अभियान चलाकर चूना पत्थर और रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए हाईवा और ट्रैक्टरों को कब्जे में लिया। सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


सक्ती जिले में 22 मई की रात विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चंद्रपुर क्षेत्र में तीन हाईवा और दो ट्रैक्टर चूना पत्थर का अवैध परिवहन करते पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर थाना चंद्रपुर के सुपुर्द किया गया। इसी तरह डभरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच ट्रैक्टर पकड़े गए, जिन्हें थाना डभरा में रखा गया है। 


वहीं, हसौद क्षेत्र में भी रेत का अवैध परिवहन करते तीन ट्रैक्टरों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना हसौद के सुपुर्द किया गया। कलेक्टर का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें