
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय की अध्यक्षता में पहली बार कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक दोपहर 3:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर में होगी, जिसमें सभी 14 मंत्री शामिल होंगे।
बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज पर नजर
सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत और पुनर्वास पैकेज है। हालिया बाढ़ से प्रभावित हजारों परिवारों को मुआवजा और पुनर्वास को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है।
विकास और विधानसभा सत्र की रणनीति
इस बैठक में राज्य के विकास कार्यों की प्राथमिकताएं तय होंगी। इसके अलावा आगामी विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति भी तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए ठोस एजेंडा तैयार करेगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और निवेश में नए फैसले
कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की मेज पर स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और औद्योगिक निवेश से जुड़ी नई योजनाएं भी आएंगी। अगर इन्हें मंजूरी मिली तो राज्य में रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

