
रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यों में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को चर्चा में दो-दो हाथ करने के लिए की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह एसआईआर पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाने के लिए तैयार है।
केंद्रीय गृह मंत्री ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाथ में संविधान लेकर चलने के बजाय आचरण से संवैधानिक होना चाहिए। नकली संसद बनाकर राहुल गांधी ने उसका मखौल उड़ाया है। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की अलग सरकार थी। उन्हें न्याय करने का अधिकार किसने दिया। राहुल गांधी भी संसद में इसका समर्थन करते रहे। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा नक्सली का समर्थन किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 15 वर्ष डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्य हुआ। केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार में में नक्सल समाप्त करने का कोई काम नहीं हुआ। हमारी सरकार बनने के 2 माह के अंदर नक्सल उन्मूलन का का संकल्प लिया और उसे पूरा करके दिखाया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप, श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब आदि मौजूद रहे।
10% नक्सली ही मारे गए, 90% ने किया सरेंडर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने संसद से कहा था कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा। इसका परिणाम सामने आया। महेश 10% नक्सली ही मारे गए और 90% में सरेंडर किया। आज पूरा देश नक्सल मुक्त है। उन्होंने कहा कि जो कानून नहीं मानेगा उसके साथ सख्ती की जाएगी। चाहे व्यवस्था हो या फिर नॉर्थ ईस्ट या कश्मीर।
छत्तीसगढ़ को अटलजी ने बनाया पीएम मोदी ने संवारा
अमित शाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने छत्तीसगढ़ को बनाया और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प लिया गया है।
नवा रायपुर बनेगा पीपल सिटी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को नवा रायपुर में 500000 पीपल के पेड़ लगाने की जिम्मेदारी दी है। नवा रायपुर पीपल सिटी बनेगा। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री की 70 फ़ीसदी समाप्त किए जाने पर मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों का अभिनंदन किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

