
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं व गौरवशाली विरासत की झलक प्रस्तुत की। जगदलपुर स्थित बादल अकादमी में ‘बस्तर के संग’ लोकसांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी उपस्थित रही। कलाकारों अपनी प्रस्तुतियों से एक अलग छाप छोड़ी।
सरकार ने आयोजन के माध्यम से देश भर में यह संदेश दिया कि जहां कभी हिंसा और भय का साया था, वहां आज संस्कृति, विश्वास और विकास का उत्सव मनाया जा रहा है। नक्सलवाद से मुक्ति के बाद बस्तर अब विकास, विश्वास और खुशहाली के नए युग में प्रवेश कर रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

