मंगलवार, 26 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रधान सेवक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में अंत्योदय को धरातल पर उतारने का किया ऐतिहासिक कार्य: विष्णुदेव साय

26 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधान सेवक के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में अंत्योदय को धरातल पर उतारने का किया ऐतिहासिक कार्य: विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान सेवक’ के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंत्योदय को धरातल पर उतारने का ऐतिहासिक कार्य किया। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकेंद्रित नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुरक्षा, आत्मविश्वास और विकास के नए युग में प्रवेश किया है।  बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी ने शासन की सोच और कार्यशैली को बदलते हुए सेवा, सुशासन और अंत्योदय की भावना को केंद्र में रखा। यह सुनिश्चित किया कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। 


मुख्यमंत्री ने कहा है कि गरीब, किसान, महिला, युवा, वंचित और जनजातीय समाज के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का जो संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया, वह आज देश के कोने-कोने में दिखाई देता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज भारत आत्मविश्वास, सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित कर रहा है। 


बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की दिखाई दे रही नई धारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व विशेष रूप से प्रेरणादायी रहा है। दशकों तक नक्सल हिंसा से प्रभावित रहे बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में आज विकास, विश्वास और जनकल्याण की नई धारा दिखाई दे रही है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, मोबाइल कनेक्टिविटी, बैंकिंग सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की पहुँच दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक सुनिश्चित हुई है, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।


…शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया

मुख्यमंत्री बिष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, जन-धन योजना और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने गरीबों, किसानों, मातृशक्ति, युवाओं तथा जनजातीय समाज के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का नया संचार किया है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सोच ने शासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाया है।


छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री को दी बधाई 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, यशस्वी और दीर्घायु जीवन की कामना की। यह विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें