गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

एथलीट संतोषी भंडारी साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल के लिए चयनित

01 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एथलीट संतोषी भंडारी साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल के लिए चयनित

एथलीट संतोषी भंडारी साई के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल के लिए चयनित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी की एथलीट संतोषी भंडारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, भोपाल के लिए किया गया है। देशभर की 10 बालिका एथलीट्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। संतोषी भंडारी सूची में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। यह बीजापुर स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

  

संतोषी भंडारी का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से 24 अप्रैल को जारी की गई सूची के आधार पर हुआ है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बीजापुर की छात्रा संतोषी भंडारी ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 11 से 14 जनवरी 2025 तक रांची झारखंड में आयोजित 68 वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 400 मीटर में 1:02 मिनट और 600 मीटर में 1:41 मिनट का शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 8 वां स्थान प्राप्त किया। 

    

वहीं, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 35 वीं वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चौंपियनशिप जो 4 से 6 अक्टूबर 2024 को नागपुर, महाराष्ट्र में आयोजित हुई थी, उसमें उन्होंने 4 था स्थान प्राप्त किया था। भारतीय खेल प्राधिकरण हर वर्ष देशभर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उच्चस्तरीय प्रशिक्षण और डाइट की सुविधा प्रदान करता है। बीजापुर जिले के लिए यह गौरव की बात है कि यहां की एक बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें