
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में "इनोवेशन महाकुंभ 1.0" के पोस्टर का विमोचन किया। यह इनोवेशन महाकुंभ 4 व 5 मई को शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने पहल की सराहना की और सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे। कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बस्तर के युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार में तकनीक आधारित विकास के उद्देश्य से “ इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। टीमें कॉलेजों में पहुंचकर विद्यार्थियों को आयोजन के प्रति जागरूक कर रही हैं।
विश्वविद्यालय इनके सहयोग से करा रहा आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान, पीएम ऊषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ किया जाएगा। जिसमें एनआईटी रायपुर,आईआईएम रायपुर,आईआईटी भिलाई, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् की भी सहभागिता होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

