बुधवार, 22 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

भारत रत्न व पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

22 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भारत रत्न व पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भारत रत्न और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बुधवार को बस्तर पहुंचने पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट, जगदलपुर में भव्य स्वागत किया गया। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ने स्वागत किया गया। 


महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहली बार बस्तर पहुंचे। वह दंतेवाड़ा के छिंदनार में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के खिलाड़ी बच्चों का उत्साह वर्धन करना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भी शामिल होना था, बाद में उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया।


जगदलपुर एयरपोर्ट पर सचिन तेंदुलकर का कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, एसडीएम ऋषिकेश तिवारी और विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारियों ने सचिन तेंदुलकर का स्वागत किया। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें