
रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश की गौरवशाली लोकपरंपरा और संस्कृति के प्रतीक भोजली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भोजली महज एक लोकपर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता, सौहार्द और सामूहिक खुशियों की जीवंत अभिव्यक्ति है।
वित्तमंत्री ने कहा है कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आपसी भाईचारे का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व हमारी ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस पर्व की परंपराएं हमारी संस्कृति और लोक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे। सभी परिवारों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

