सोमवार, 31 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

बीजापुर जिले को मिलेगी सौगात, इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर

31 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बीजापुर जिले को मिलेगी सौगात, इदवारा बैराज के सर्वेक्षण कार्य के लिए 2.66 करोड़ मंजूर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश सरकार के जल संसाधन विभाग ने बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित इदवारा बैराज परियोजना के सर्वेक्षण कार्य के लिए शासन ने 2 करोड़ 66 लाख 70 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।


जल संसाधन विभाग के मुताबिक सर्वेक्षण कार्य के पूरा होने के बाद प्रस्तावित बैराज से संबंधित जल भंडारण क्षमता और सिंचाई रकबे का विस्तृत एवं वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। सर्वेक्षण के आधार पर परियोजना की आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इदवारा बैराज के निर्माण की दिशा में यह स्वीकृति भैरमगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। परियोजना के मूर्त रूप लेने से क्षेत्र में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। 


जल संसाधन सुविधाओं के विस्तार से खेती-किसानी को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है। लंबे समय से इदवारा बैराज की मांग कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए सर्वेक्षण कार्य को मिली यह प्रशासनिक स्वीकृति परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें