मंगलवार, 12 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

पहले राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय की खिताबी जीत

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पहले राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप में बिलासपुर की शिविका पांडेय की खिताबी जीत
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सरोना स्थित निजी पब्लिक स्कूल में 9 व 10 मई 2026 को पहले छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय रोलर स्पोर्ट्स रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें बिलासपुर की खिलाड़ी शिविका पांडेय ने खिताबी जीत दर्ज की।


शिविका ने 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग के ट्वॉय इनलाइन स्केट स्पर्धा में हिस्सा लिया। 9 मई को आयोजित 400 मीटर रेस के दौरान वे गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और घायल अवस्था में ही रेस पूरी कर कांस्य पदक जीता। अगले ही दिन, उसी चोट और दर्द के बावजूद, शिविका ने 200 मीटर रेस में असाधारण प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया और अपने आयु वर्ग की ओवरऑल चैंपियन बनीं।


शिविका बिलासपुर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल की छठवीं कक्षा की छात्रा हैं। रॉयल स्केटिंग क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।शिविका के माता-पिता चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। डॉ. श्वेता पांडेय आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं और डॉ. विद्या भूषण पांडेय (विभागाध्यक्ष - बालरोग विभाग), शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय महाविद्यालय, बिलासपुर में पदस्थ हैं। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें