बुधवार, 11 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मनेगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 14 या 16 नवंबर को होंगे कार्यक्रम

11 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मनेगी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती, 14 या 16 नवंबर को होंगे कार्यक्रम
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 नवंबर को रविवार होने के कारण इस वर्ष 14 या 16 नवंबर को जयंती समारोह मनाया जाएगा।


लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। विद्यालयों में भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और आदर्शों पर केंद्रित गतिविधियां आयोजित होंगी। विद्यार्थियों के लिए लेखन, वाचन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जिससे वे जनजातीय नायक के व्यक्तित्व और देश की आजादी में उनके योगदान को जान सकें।


लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इन आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और देशभक्ति से परिचित कराना तथा उनके आदर्शों से प्रेरित करना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें