शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

बस्तर में हड़ताली 99 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित

12 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बस्तर में हड़ताली 99 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस, 17 निलंबित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। 13 अक्टूबर से हड़ताल पर चल रहे 99 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस (सेवा में व्यवधान) घोषित किया गया है, जबकि 17 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। 


अपर कलेक्टर डीआर डाहिरे के अनुसार, जिले की सभी 10 तहसीलों में कुल 180 पटवारी पदस्थ हैं। इनमें 30 प्रशिक्षु पटवारी भी शामिल हैं। इनमें से 136 पटवारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे, जबकि 44 पटवारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रशासन ने हड़ताल पर गए सभी 136 पटवारियों को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इसके बावजूद काम पर वापस नहीं लौटने पर यह कार्रवाई की गई है।


जगदलपुर और बस्तर तहसील में सबसे ज्यादा असर

तहसीलवार कार्रवाई में जगदलपुर और बस्तर तहसील सबसे अधिक प्रभावित रहे। जगदलपुर तहसील में 26 में से 25 पटवारी हड़ताल पर हैं। इनमें 23 का ब्रेक इन सर्विस और 2 को निलंबित किया गया है। वहीं, बस्तर तहसील में सभी 16 पटवारी हड़ताल पर हैं। प्रशासन ने इन सभी का ब्रेक इन सर्विस करते हुए 2 को निलंबित भी किया है। भानपुरी तहसील में 21 में से 14 हड़ताली पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। बकावण्ड में 21 में से 14 पटवारी हड़ताल पर हैं, जिनमें 13 का ब्रेक इन सर्विस और एक को निलंबित किया गया है।


अन्य तहसीलों में भी प्रशासन की सख्ती

लोहण्डीगुड़ा में 11 हड़ताली पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस किया गया है और 2 को निलंबित किया गया है। करपावण्ड में हड़ताल पर गए सभी 10 पटवारियों का ब्रेक इन सर्विस किया गया, जबकि एक को निलंबित किया गया है। नानगुर में 8 हड़ताली पटवारियों में से 7 पर ब्रेक इन सर्विस और 2 पर निलंबन की कार्रवाई की गई है। तोकापाल में 16 हड़ताली पटवारियों में से 2, बास्तानार में 9 में से 2 और दरभा में 13 में से एक पटवारी का ब्रेक इन सर्विस किया गया है। इन तीनों तहसीलों में 2, 2 और एक पटवारी को क्रमशः निलंबित भी किया गया है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें