
रिपोर्ट : प्रशांत द्विवेदी
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में आज मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें शामिल होने के लिए पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वागत किया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बस्तर में पहली बार आयोजित हो रही यह उच्च स्तरीय बैठक क्षेत्र के लिए गौरव और विश्वास का विषय है। कभी नक्सली हिंसा की चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर आज शांति, सुरक्षा और विकास की नई पहचान बना रहा है। ऐसे समय में देश के वरिष्ठ नेतृत्व और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति बस्तर के बदलते स्वरूप और बढ़ते विश्वास का प्रतीक है।
बस्तर निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी बैठक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बैठक अंतरराज्यीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान करेगी तथा विकसित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बस्तर के निर्माण की दिशा में भी ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

