शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

सीजीपीएससी अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति, नए पदों पर भी निकलेगी वैकेंसी: विष्णुदेव साय

27 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीजीपीएससी अध्यक्ष की जल्द होगी नियुक्ति, नए पदों पर भी निकलेगी वैकेंसी: विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द की जाएगी। साथ ही प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को भी नई भर्तियों को लेकर आश्वस्त किया है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों की ओर से सीजीपीएससी के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि शासकीय सेवाओं में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 


मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नए पदों के लिए वैकेंसी जारी की जाएगी। युवाओं के भविष्य और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है। सीजीपीएससी अध्यक्ष का पद 8 सितंबर 2026 को तत्कालीन अध्यक्ष रीता शांडिल्य का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से रिक्त है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें