शनिवार, 19 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

चक्रधर समारोह कला के माध्यम से लोगों को जोड़ने वाला मंच: रामविचार नेताम

19 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
चक्रधर समारोह कला के माध्यम से लोगों को जोड़ने वाला मंच: रामविचार नेताम
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में कृषि मंत्री व रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से लोगों को जोड़ने वाला मंच है, जहां कलाकार, कला साधक और कला प्रेमी एक साथ आते हैं। 


कृषि मंत्री ने रायगढ़ के कला प्रेमियों की सराहना की और कहा कि पूरी रात बैठकर प्रस्तुतियों का आनंद लेना यहां की कला के प्रति गहरी रुचि और समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह ने संगीत और कला, विशेषकर कथक के माध्यम से रायगढ़ घराने को देश-दुनिया में पहचान दिलाई। उनकी कला साधना से प्रेरित चक्रधर समारोह आज भी इस सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और नई पीढ़ी को कला-संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहा है।


कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, अरुणधर दीवान, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कलाकार और बड़ी संख्या में कला प्रेमी मौजूद रहे।


कलाकारों का किया सम्मान

सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को मंत्री रामविचार नेताम ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि कलाकारों की साधना और कला प्रेमियों की सहभागिता से ही ऐसे आयोजन निरंतर समृद्ध होते हैं। उन्होंने लोगों से समारोह में अधिक संख्या में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने का आह्वान किया।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें