
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार इसमें ‘‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026‘‘ को मंजूरी दी गई। इस नीति से प्रदेश में स्वच्छ और सस्ती प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। आम उपभोक्ताओं को एलपीजी की तुलना में किफायती विकल्प मिलेगा।
छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026 से पाइपलाइन के माध्यम से गैस की तत्काल और सुगम आपूर्ति का विस्तार होगा। शहरी क्षेत्रों में सुविधाजनक ईंधन व्यवस्था विकसित होगी। इससे स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा। ईंधन उपयोग में विविधता आएगी। राज्य में पाइपलाइन अधोसंरचना के विकास के साथ बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
साय कैबिनेट में यह भी निर्णय लिए गए
. कैबिनेट की बैठक में आधुनिक खेल मैदान और क्रिकेट अकादमी के निर्माण के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन, राजनांदगांव को सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा के नाम पर दर्ज भूमि में से 5 एकड़ भूमि को रियायती दर पर आवंटित करने का निर्णय लिया गया।
. मुख्यमंत्री जी के स्वेच्छानुदान मद से 6809 व्यक्ति और संस्थाओं को लगभग 11 करोड़ 98 लाख 84 हजार रुपए की जारी आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। यह सहायता राशि जरूरतमंदों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने, सामाजिक सहयोग को मजबूत करने और विभिन्न आवश्यक परिस्थितियों में संबल प्रदान करने के उद्देश्य से दी गई है।
. कैबिनेट ने वर्ष 1988 बैच के तीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों संजय पिल्ले, आरके विज और मुकेश गुप्ता के संबंध में पूर्व में जारी पदावनति आदेश दिनांक 26 सितंबर 2019 का पुनर्विलोकन करते हुए उसे निरस्त करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, मंत्रिपरिषद ने दिनांक 24 सितंबर 2019 को लिए गए संबंधित निर्णय को अपास्त करते हुए, उस निर्णय के पालन में जारी समस्त आदेशों को बैठक से पूर्व की स्थिति में पुनर्जीवित मान्य किया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

