बुधवार, 23 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

आयुर्वेद फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती में हो रही देरी, सीएम हाउस के सामने धरना देने की बात कर रहे अभियार्थी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आयुर्वेद फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती में हो रही देरी, सीएम हाउस के सामने धरना देने की बात कर रहे अभियार्थी
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

राजपुर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 163 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2019 में विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें जशपुर जिला समेत सरगुजा संभाग के सैंकड़ों अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन एग्जाम दिया गया था। एग्जाम व्यापम द्वारा लिया गया था, इसके परिणाम जारी हुए आज डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन मेरिट सूची अभी तक जारी नहीं की गई है। जिसके कारण परीक्षा में पास हुए अभ्यर्थियों को अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।


वर्ष 2019 में आयुर्वेद फार्मासिस्ट के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वैकेंसी निकाली गयी थी, जिसकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अगस्त 2021 में वित्त विभाग से इसकी अनुमति भी मिल चुकी है, इसके बावजूद चयन सूची जारी नहीं की जा रही है। इसे लेकर परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों द्वारा कई बार प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्र व्यवहार किया गया है। 

अभियर्थियों ने कई मंत्रियों से मुलाकात कर अपनी समस्या सुनाई है, लेकिन हर बार इन्हें सिर्फ आश्वासन ही दिया गया है। लेकिन इनकी समस्या का किसी ने समाधान नहीं निकाला है। हालांकि इस बार अगर जल्द ही इनकी मांगे पूरी नहीं होती है तो सभी अभ्यर्थी सीएम हाउस के सामने धरने पर बैठने की बात कह रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें