
रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें 53 मुख्य नगर पालिका अधिकारी और 24 अभियंता शामिल हैं।
नगरीय प्रशासन विभाग की ओर से 5 लेखापालों, 4 स्वास्थ्य निरीक्षकों, 4 भृत्यों, 3 कैशियर्स, 3 सहायक ग्रेड-3 व एक-एक स्टेनोग्राफर, सहायक राजस्व निरीक्षक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और वाहन चालक का भी तबादला किया गया है। विभाग ने 3 मुख्य नगर पालिका अधिकारियों विकास पाटले, विष्णु प्रसाद यादव और जफर खान के खिलाफ विभागीय जांच को जारी रखते हुए निलंबन से बहाल किया है।
बहाल किए गए अधिकारियों को क्रमशः दल्ली राजहरा नगर पालिका, वाड्रफनगर नगर पंचायत और बिलाईगढ़ नगर पंचायत में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार इनके विरुद्ध जांच जारी रहेगी। निलंबन काल का निराकरण उनके विरुद्ध प्रचलित विभागीय जांच के गुण-दोषों के आधार पर अलग से किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

