बुधवार, 01 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ रुपए जारी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए ये निर्देश…

01 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ : नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ रुपए जारी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए ये निर्देश…
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने नगर निगमों में महापौर निधि, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि और तीनों तरह के निकायों में पार्षद निधि के रूप में 104 करोड़ 54 लाख 25 हजार रुपए जारी किए हैं। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव की ओर से मंजूरी के बाद राशि जारी की गई। 


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों को इन निधियों का सदुपयोग करते हुए राज्य की शहरी आबादी तक योजनाओं का समुचित लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इस राशि से निकायों में मूलभूत विकास के कार्य किए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगमों में महापौर निधि व नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि की 50-50 प्रतिशत राशि की प्रथम किस्त के रूप में कुल 31 करोड़ 16 लाख 25 हजार रुपए जारी किए गए हैं। तीनों तरह की नगरीय निकायों में पार्षद निधि के रूप में कुल 73 करोड़ 38 लाख रुपए भी जारी किए गए हैं। 


विभाग की ओर से 14 नगर निगमों में महापौर निधि के 10 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपए, 57 नगर पालिकाओं में अध्यक्ष निधि के 11 करोड़ 6 लाख 25 हजार रुपए और 121 नगर पंचायतों में अध्यक्ष निधि के 9 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं। वहीं, पार्षद निधि के प्रथम किस्त (50 प्रतिशत) के रूप में नगर निगमों को 21 करोड़ 84 लाख रुपए, नगर पालिकाओं को 24 करोड़ 34 लाख 50 हजार रुपए एवं नगर पंचायतों को 27 करोड़ 19 लाख 50 हजार रुपए जारी किए गए हैं। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें