सोमवार, 07 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि की 396 सीटों के लिए काउंसलिंग आज से

07 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी कृषि की 396 सीटों के लिए काउंसलिंग आज से
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (आईजीकेवी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी (ऑनर्स) कृषि में प्रवेश की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएटी और कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश के लिए 7 और 8 सितंबर को ऑफलाइन दस्तावेज सत्यापन होगा।


विश्वविद्यालय में कुल 1,951 सीटों में से प्रथम चरण और स्पॉट काउंसलिंग के जरिए 1,555 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। अब 396 रिक्त सीटों के लिए 577 पंजीकृत अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन कृषि मंडपम, कृषि महाविद्यालय रायपुर में सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक किया जाएगा। अभ्यर्थियों को स्वयं उपस्थित होकर सभी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


दस्तावेज सत्यापन के बाद 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर सीट आवंटन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया होगी। पीएटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 10 सितंबर, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी कक्षा 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 11 सितंबर और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 12 सितंबर को प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें