
रायपुर। उच्च शिक्षा संचालनालय ने प्रयोगशाला परिचारक (लैब अटेंडेंट) के पदों पर सीधी भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। मेरिट सूची में स्थान पाने वाले 430 अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 01 और 02 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
काउंसलिंग प्रक्रिया नवा रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन के ब्लॉक-3 पर संचालित होगी। काउंसलिंग को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इसे दो दिनों में और कुल चार पालियों में रखा गया है।यह काउंसलिंग पूरी तरह से मेरिट और रोस्टर के नियमों के आधार पर की जा रही है।
सभी चयनित अभ्यर्थियों को उनके निर्धारित रैंक के अनुसार तय तिथि और समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है। इस काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों को उनके पदस्थापना स्थल (पोस्टिंग प्लेस) का चयन करने का अवसर भी मिलेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

