शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

30 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पर्व से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनरों की महंगाई राहत में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है।


इस फैसले के बाद आगामी 1 नवंबर 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। राज्य सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के लगभग 3 लाख 85 हजार शासकीय कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। यानी कुल करीब 5 लाख 35 हजार लोगों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते और राहत का लाभ मिलेगा। महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इस वृद्धि से राज्य सरकार पर लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक वित्तीय भार आएगा।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उनकी सरकार शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक संबल मिलेगा। साथ ही उनके परिवारों में दीपावली के त्योहार की खुशियां और उल्लास भी बढ़ेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें