गुरुवार, 25 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को मरम्मत व रखरखाव के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी

25 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को मरम्मत व रखरखाव के लिए 22.6 करोड़ की आपात निधि जारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। नगरीय प्रशासन व विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को मरम्मत और रखरखाव कार्यों के लिए 22 करोड़ 6 लाख रुपए की आपात निधि जारी की है। उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के निर्देश पर संचालनालय ने सभी निकायों को राशि हस्तांतरित कर दी है। 


विभाग की ओर से यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही अप्रैल से जून के लिए जारी की गई है। नगरीय प्रशासन विभाग ने मरम्मत-संधारण आपात निधि के रूप में राज्य के 14 नगर निगमों को कुल 13 करोड़ 76 लाख रुपए जारी किए हैं। जबकि 56 नगर पालिकाओं के लिए कुल 5 करोड़ 18 लाख रुपए जारी किए गए हैं। विभाग ने 124 नगर पंचायतों के लिए भी कुल 3 करोड़ 66 लाख रुपए जारी किए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें