
रायपुर। वित्त मंत्रीओपी चौधरी ने रायगढ़ में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई दी और कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापार, उद्यमिता और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।
वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और वित्तीय समावेशन को सर्वाेच्च प्राथमिकता दे रही है। वित्त मंत्री का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठकों में बैंकिंग व्यवस्था को अधिक परिणाममुखी बनाने के लिए स्पष्ट नीति और उद्देश्य तय किए हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से निवेश आधारित अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रही है। ऐसे में बैंकों की भूमिका केवल जमा राशि तक सीमित नहीं रह सकती, बल्कि उन्हें निवेश, उद्यमिता और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी।
मंत्री ने कहा कि ने छत्तीसगढ़ सरकार ने दूरदर्शी वित्तीय प्रबंधन के तहत देश का पहला राज्य पेंशन फंड तथा ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड स्थापित किया है, ताकि भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं और आर्थिक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वित्तीय अनुशासन और पेशेवर निर्णयों के आधार पर बैंकिंग संस्थाओं के साथ कार्य कर रही है।
वित्त मंत्री ने रायगढ़ शाखा से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना तथा महिलाओं के स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने जैसी पहलों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिले।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

