
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। उन्हें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि का चेक भी राज्यपाल को सौंपा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह सहायता राशि असम के बाढ़ प्रभावित परिवारों के राहत और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए प्रदान की। राज्यपाल रमेन डेका को 16 अगस्त को असम के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने असम में बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता असम के भाई-बहनों के साथ मजबूती से खड़ी है।
राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

