सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना था छत्तीसगढ़-विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का कांग्रेस पर बड़ा हमला

22 जुल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
newsworld web

newsworld web

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

महासमुंद। ईडी को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बना दिया था। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि "इतिहास में कई बार पुत्र मोह में सम्राटों ने अपने साम्राज्य को बर्बाद कर दिया है। आज भूपेश बघेल उसी मार्ग पर चल रहे हैं। वे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए पूरे प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं और छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से नुकसान पहुँचा रहे हैं।"

उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में हुए विभिन्न कथित घोटालों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन, शराब घोटाला, पीएससी चयन प्रक्रिया में धांधली, वित्तीय अनियमितताएं, राशन वितरण, गोठान और चावल योजनाओं सहित हर क्षेत्र में कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से प्रदेश के संसाधनों की लूट की।

इन मामलों में साक्ष्य स्पष्ट हैं

भाजपा विधायक ने कहा कि जब अब इन मामलों की जांच ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों द्वारा की जा रही है, तो कांग्रेस राजनीतिक प्रतिशोध का हवाला देकर सच्चाई से भागने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि "इन मामलों में साक्ष्य स्पष्ट हैं और कई आरोपी जेल की ओर बढ़ चुके हैं।"

कानून अपना काम कर रहा है

डॉ. अग्रवाल ने दो टूक कहा कि "कानून अपना कार्य कर रहा है और जो भी दोषी होगा, उसे सजा मिलनी ही चाहिए, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।उन्होंने यह भी जोड़ा कि अब जनता जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस के झूठ व बचाव के पीछे की सच्चाई को भलीभांति समझती है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें