मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

दिवाली पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गिफ्ट पैक लॉन्च, सीएम साय ने कहा- महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार

27 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दिवाली पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स के गिफ्ट पैक लॉन्च, सीएम साय ने कहा- महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा बाजार
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में ‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’ के दिवाली गिफ्ट पैक का लोकार्पण किया। वन धन विकास केंद्रों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों की ओर से तैयार इन पैक में स्थानीय वनोपज और पारंपरिक स्वाद से जुड़े उत्पाद शामिल हैं। 


इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ वन उपज संग्राहकों और महिला समूहों की आय बढ़ाना है। गिफ्ट पैक दो श्रेणियों में तैयार किए गए हैं। प्रीमियम पैक में नौ, जबकि सामान्य पैक में पांच प्रकार के उत्पाद शामिल हैं। इनमें जामुन जूस, आंवला और इमली कैंडी, कोदो-महुआ कुकीज़, च्यवनप्राश, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी, बस्तर के मसाला एवं नमकीन काजू, जशपुर की ग्रीन टी और एलोवेरा जेल प्रमुख हैं।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार का प्रयास वनोपज का प्रदेश में ही मूल्य संवर्धन कर उसका आर्थिक लाभ सीधे संग्राहकों और महिला स्व-सहायता समूहों तक पहुंचाना है। बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और विपणन से स्थानीय उत्पादों को नई पहचान और महिलाओं को आय के बेहतर अवसर मिलेंगे।


संजीवनी केंद्रों पर मिलेंगे गिफ्ट पैक

आम नागरिक इन गिफ्ट पैक को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के ‘संजीवनी’ विक्रय केंद्रों से खरीद सकेंगे। उत्पाद राजनांदगांव के कौरीनभाटा, बोड़ला, जशपुर के पंचक्की, जगदलपुर के आसना, धमतरी के दुगली और कटघोरा के डोंगानाला सहित विभिन्न वन धन विकास केंद्रों तथा दुर्ग के जामगांव (एम) स्थित केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई में तैयार किए जा रहे हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें