गुरुवार, 20 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब उपलब्ध होगी ऑनलाइन

20 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जानकारी अब उपलब्ध होगी ऑनलाइन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आश्रम-छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की जानकारी अब आम नागरिक ऑनलाइन देख सकेंगे। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से संचालित आश्रम-छात्रावासों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है।


कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर की पहल पर आश्रम-छात्रावास प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in/ पर प्रवेशित विद्यार्थियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित “विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट” मेनू के माध्यम से आम नागरिक विद्यार्थियों से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।


इस व्यवस्था के दायरे में शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी आश्रम-छात्रावासों में प्रवेशित छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। विद्यार्थियों की मासिक उपस्थिति भी अगले माह की 10 तारीख तक पोर्टल पर सार्वजनिक की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना से लाभान्वित विद्यार्थियों की जानकारी भी पोर्टल के “नया क्या है” टैब पर उपलब्ध कराई जाएगी।


विभाग का मानना है कि विद्यार्थियों की प्रवेश और उपस्थिति संबंधी जानकारी सार्वजनिक होने से आश्रम-छात्रावास व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी। इससे अभिभावकों और आम नागरिकों को जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी और संस्थानों की निगरानी और जवाबदेही को भी मजबूती मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें