
रायपुर। आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव भुवनेश यादव की अध्यक्षता में सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन में कार्यशाला सह बैठक सम्पन्न हुई। इसमें विभागीय आंकड़ों के मानकीकरण व प्रशासनिक डेटा लिंकिंग के विषय पर चर्चा हुई। सचिव ने विभागों से अपेक्षा की है कि वे जल्द ही संबंधित विभाग की जानकारी उपलब्ध कराएंगे, जिससे डेटा समन्वय की प्रक्रिया को समय से आगे बढ़ाया जा सके।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रशासनिक सांख्यिकी एवं नीति प्रभाग राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय दिल्ली ने सूचित किया है कि प्रशासनिक डेटा लिंकिंग के विषय पर राष्ट्रीय विचार-विमर्श के लिए शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन में डेटा सामंजस्य की प्रगति और उससे जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की संचालक रोक्तिमा यादव ने बताया कि विभागों में डाटा के आदान प्रदान से डाटा सिस्टम को मजबूत व्यवस्थित होने के साथ नीति निर्माण में मदद मिलेगी। डाटा में एकरूपता होने से दोहराव नहीं होगा। जिससे नीतियों, योजनाओं और निर्णयों को सटिक डेटा विश्लेषण के आधार पर लागू किया जा सकेगा।
बैठक में विभागवार डेटा समेकन की संभावनाएं, वर्तमान विभागों के पास उपलब्ध डेटा सहित सेवा वितरण, निगरानी एवं प्रशासनिक डेटा समेकन के लिए कार्ययोजना के संबंध में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। सभी विभागों के अधिकारी व वीडियो कॉन्फ्रेंस से केंद्र सरकार के सांख्यिकी व कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अधिकारी शामिल हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

