शुक्रवार, 07 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, 36.40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूर किए 21.81 करोड़

07 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, 36.40 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने मंजूर किए 21.81 करोड़
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक टू-लेन सड़क फोरलेन होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 21.81 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से 36.40 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा।


उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रदेश सरकार ने मंत्रालय से राशि स्वीकृति के संबंध में प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कार्य में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों और संपूर्ण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए हैं। किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।


लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को कार्य की निविदा समय-सीमा में करने, निर्माण कार्य प्राक्कलन व कार्य करने में मितव्ययिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि नहीं किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। अपरिहार्य व नियंत्रण से बाहर मान्य कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी की ओर से समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें