शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

'विष्णु देव' के प्रति बढ़ा छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास, सर्वे में 41.9 फ़ीसदी लोगों ने उनके काम को संतोषजनक बताया

29 अग, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Cm vishnu dev sai

Cm vishnu dev sai

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय के प्रति जनता का भरोसा बढ़ रहा है। इंडिया टुडे– सी वोटर के मूड ऑफ द नेशन (एमओटीएन) के अगस्त 2025 के सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ के 41.9 फीसदी उत्तरदाताओं ने उनके कार्य को संतोषजनक बताया है। यह फरवरी 2025 में 39 फीसदी था। छह महीनों में मुख्यमंत्री के प्रति जनता की संतुष्टि में 2.9 प्रतिशत अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। 

यह उपलब्धि बड़े राज्यों की श्रेणी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दूसरे स्थान पर स्थापित करती है। इस 6 माह की अवधि में सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशभर का व्यापक भ्रमण किया। आमजन की समस्याओं को सीधे सुना और शिकायत निवारण समाधान शिविरों के माध्यम से त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। इस पहल से शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन को जमीनी स्तर पर नई गति मिली। साथ ही निचले प्रशासनिक तंत्र की कमियां उजागर हुईं, जिन्हें तत्परता से दूर किया गया। मुख्यमंत्री के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।

 

विशेषज्ञों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरल, सौम्य और ईमानदार छवि, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ने उन्हें जनता के बीच अलग पहचान दिलाई है। विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सुधारों ने शासन के प्रति लोगों के विश्वास को मजबूत किया है और उन्हें ‘बेहतर प्रदर्शन करने वाले मुख्यमंत्री’ के रूप में स्थापित किया है।

 

सर्वे की अवधि में ही मुख्यमंत्री का जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा

सर्वे की अवधि में मुख्यमंत्री का जापान और दक्षिण कोरिया का निवेशक दौरा भी महत्वपूर्ण साबित हुआ है। वहां आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से हुई सार्थक चर्चाओं ने प्रदेश को वैश्विक निवेश के नक्शे पर अग्रणी स्थान दिलाने की नींव रखी है। खाद्य प्रसंस्करण, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक सहयोग की दिशा में हुए समझौते जनता के भविष्य में विश्वास और आशा को और मजबूत करते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें