
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की उपस्थिति में भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने मंत्रालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका का वाचन कराया।
सामूहिक वाचन के दौरान सभी ने भारत को संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने तथा प्रत्येक नागरिक को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, समानता और बंधुता सुनिश्चित करने के संवैधानिक संकल्प को दोहराया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

