बुधवार, 26 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: जिला कार्यालयों के लिए 100 सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती को मंजूरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- युवाओं को मिलेंगे नए अवसर

26 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: जिला कार्यालयों के लिए 100 सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती को मंजूरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा- युवाओं को मिलेंगे नए अवसर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार देने और जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों में सहायक ग्रेड-3 के 100 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की स्वीकृति दे दी गई है। संबंधित जिला कलेक्टरों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


निर्णय पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार युवाओं को शासकीय सेवाओं से जोड़ने और आम जनता को पारदर्शी व तत्काल सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन में इन पदों की भर्ती से युवाओं के लिए शासकीय सेवा के नए द्वार खुलेंगे। साथ ही जिला कार्यालयों के कामकाज में और अधिक कसावट व गतिशीलता आएगी। 

 

यह भर्ती प्रक्रिया सामान्य प्रशासन विभाग के दिशा-निर्देशों और प्रचलित सेवाभर्ती नियमों के तहत संपन्न कराई जानी है। इस प्रस्ताव को वित्त विभाग से भी वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। शासन ने सभी कलेक्टरों को निर्धारित आरक्षण और नियमानुसार शीघ्र भर्ती कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए हैं।


कहां कितने पद भरे जाने हैं…

स्वीकृत 100 पदों में गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 8, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 7, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई 7, मुंगेली 7, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 7, बलौदाबाजार-भाटापारा 5, गरियाबंद 5, बेमेतरा 5, बिलासपुर 5, कोरबा 5, सक्ती 5, दुर्ग 4, बालोद 4, राजनांदगांव 4, कबीरधाम 3, जांजगीर-चांपा 3, रायगढ़ 3, धमतरी 2, सारंगढ़-बिलाईगढ़ 2, बलरामपुर-रामानुजगंज 2, सूरजपुर 2, सुकमा 2, बीजापुर 2 और जशपुर में 1 पद शामिल हैं। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें