गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान

29 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन के तहत तीन वर्षों में 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के लिए विगत तीन वर्षों में कुल 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम एवं समूह जलप्रदाय योजनाओं के साथ-साथ सपोर्ट मद और जल गुणवत्ता जांच से जुड़े कार्यों का भुगतान भी शामिल है। विभाग के अनुसार, विभिन्न योजनाओं के लिए भुगतान की प्रक्रिया नियमानुसार लगातार जारी है।


जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम योजनाओं के अंतर्गत 4,985.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये और जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।


चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आवंटन

विभागीय जानकारी के मुताबिक, चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आवंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में निर्धारित प्रक्रिया के तहत भुगतान की कार्रवाई जारी है।


उपलब्ध आवंटन के अनुरूप हो रहा भुगतान

जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने बताया कि मिशन के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया सतत रूप से चल रही है। विभाग उपलब्ध वित्तीय आवंटन के अनुरूप भुगतान संबंधी कार्रवाई कर रहा है। एकल ग्राम और समूह जलप्रदाय योजनाओं सहित अन्य मदों में नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करने की प्रक्रिया जारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें